मेयर ने किया सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-29 कुटी डिफेंस कॉलोनी में बुधवार को मेयर ने सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्या को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। निर्माण कार्य पर 24 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

इससे 15 साल पुरानी समस्या का भी समाधान हो जाएगा। पार्षद हरवीर ने बताया कि सडक़ की लंबाई लगभग 300 मीटर है। इसके निर्माण से लगभग 20 हजार नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में जल निकासी में पिछले 15 साल से परेशानी आ रही थी। यह समस्या भी हल हो जाएगी। नागरिकों ने मेयर को अवगत कराया कि खस्ता हाल सडक़ों के कारण वह घरों पर मेहमानों को बुलाने में भी कतराते थे। सड़क निर्माण होने से बड़ी टेंशन दूर हो सकेगी।