अगामी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की बैठक सम्पन्न

कानपुर से आए संगठन के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित बैठक में कानपुर से आए संगठन के पदाधिकारियों के साथ अगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया और एक बैठक का आयोजन समरकूल होम अप्लायंसेज के कार्यालय पर की गई। जिसमें मुकुंद मिश्रा द्वारा बताया गया कि हर 3 वर्ष में संगठन के द्वारा चुनाव आयोजित किया जाता है।

जो कि अब इसी महीने वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। उसके पश्चात महानगर जिले का भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक में विस्तार से संगठन की नीतियां सरकार के द्वारा जीएसटी एवं विभिन्न विभागों पर भी चर्चा की गई। जिसमें पदाधिकारियों के द्वारा अपनी अपनी भी समस्याएं रखी गई। कार्यक्रम में उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, सुभाष गुप्ता, अजय गुप्ता, मनवीर नागर का माला पहनाकर, शॉल, पटका-पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने किया। बैठक में युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा, मधुकर सिंघल, उदयवीर लाडी, राहुल जाटव, अशोक अरोड़ा, वरुण कुमार रघुवीर सोनी, सुनील चाचा, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे।