व्यापारी समाज भाजपा की जान: डॉ अनिल अग्रवाल

व्यापारी सम्मेलन एवं वसुंधरा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाखा साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रवाल और संरक्षक एवं पार्षद मनोज गोयल द्वारा शुक्रवार को वंसुधरा स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस में व्यापारी सम्मेलन एवं वसुंधरा उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित यिका गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने नवनिर्वाचित वसुंधरा मंडल इकाई को शपथ दिलाते हुए कहा की 2014 से मोदी सरकार व 2017 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से देश व प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीडऩ खत्म होता जा रहा है।पहले की सरकार थी कि आए दिन व्यापारियों का उत्पीडऩ करती थी। आज उत्तर प्रदेश में देश और विदेश की बड़ी कंपनियां अपना व्यापार बढ़ा रही है, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में अब यदि कोई अपराधी किसी बेटी पर हाथ डालने का प्रयास करता है तो पुलिस की गोली उसका जवाब देती है। अब व्यापार का माहौल उत्तम है, हर व्यक्ति और बेटी सुरक्षित महसूस करती है। सपा शासन में सत्ता के संरक्षण में श्रवण साहू की हत्या करने वाले अपराधी ने पुलिस महानिदेशक दफ्तर से पांच सौ मीटर की दूरी पर शत्रु संपत्ति पर अवैध मकान बनाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने उस संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमीन को फिर सरकार के कब्जे में ले लिया। व्यापारियों और वैश्य समाज का भाजपा से विश्वास का रिश्ता है। व्यापारी शांति व्यवस्था चाहते हैं और वह इस सरकार में मिली है। व्यापारी समाज भाजपा की जान है।संरक्षक एवं पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि सपा दुर्दांत माफियाओं की सरपरस्त थी इसलिए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है तो सपा को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रदेश सरकार का बुलडोजर जनता के लिए सड़क बनाने और सार्वजनिक और व्यापारियों की भूमि पर कब्जा कर भवन बनाने वाले माफिया की संपत्ति पर चलता है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में व्यापारी हित में कोई भी कार्य नही हुआ, जो काम हुए भी तो वह सिर्फ रूपयों के बल पर ही हुए है। सपा सरकार में व्यापारी वर्ग अपने आपकों असुरक्षित महसूस करता था।

लेकिन भाजपा सरकर आने के बाद से आज का व्यापारी अपने आपको को सुरक्षित महसूस करने के साथ व्यापार को बढ़ाते हुए भाजपा के साथ खड़ा है। अतिथि मेयर आशा शर्मा ने कहा पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर मोर्चे पर अपनी एक नई गाथा लिख रहा है। व्यापारियों को सिर्फ सम्मान और सुरक्षा चाहिए, जो भाजपा की सरकार में खूब मिला।

व्यापारी का बच्चा-बच्चा भाजपा के साथ है। व्यापारी को ऐसे संस्कार मिलते हैं कि वह सिर्फ देना जानता है। इस मौके पर कैप्टन विकास गुप्ता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल, मंत्री नरेंद्र कश्यप के सुपुत्र डॉक्टर सागर कश्यप, भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, भाजपा नेता नरेश भाटी, जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, महासचिव साहिबाबाद विधानसभा प्रशांत गुप्ता, वसुंधरा अध्यक्ष राजकुमार राणा, इंदिरापुरम चेयरमैन राधेश्याम त्यागी, अध्यक्ष संजीव गर्ग, कौशांबी अध्यक्ष पंकज खेड़ा, अजीत राजवंशी, खोड़ा सभासद दुर्गेश शर्मा, हीतीलाल चौहान, हितेश पोसवाल, अनुज शर्मा, गौरव अग्रवाल, राकेश कुमार परमेश्वर, दयाल गुप्ता, सुभाष सिंह, अवधेश कटिहार, मनीष दुबे, अजय गुप्ता, कल्पना बंसल, ममता त्रिपाठी, पूजा मेहरा, रेनू, कामिनी भदोरिया, राखी गर्ग, सरोज वर्मा, केएन सिक्का, सुरेश पूर्व पार्षद, विनय चौधरी, एसएन ठाकुर, नाथ नौटियाल ,डीके अत्री सहित सैकड़ों की संख्या में ट्रांस हिंडन के व्यापारी उपस्थित रहें।