डी.एम पब्लिक स्कूल मे मेधावी छात्र सम्मानित

उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
डी.एम पब्लिक स्कूल में विगत शैक्षिक सत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को ब्लेजर कोट प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय हर वर्षों से छात्र प्रोत्साहन हेतु कक्षा के सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को ब्लेजर कोट प्रदान कर प्रोत्साहित करता है। इसी क्रम में इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम में बदर खान व नव्या गर्ग, कक्षा द्वितीय में श्रेया कक्षा तृतीय से अयान कक्षा चतुर्थ रिफा खान, पांचवीं से राव मोहम्मद अयान, कक्षा 6 कनिका कक्षा सात में हर्षल त्यागी ने अपनी कक्षा के सभी सेक्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा समारोह कार्यक्रम में अभिभावक भी सम्मिलित रहे। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने उच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्वस्थ प्रतियोगिता को सकारात्मक भाव से जीवन का सूत्र बनाने का आह्वान किया। इस दौरान युधिष्ठर यादव, योगेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर गौड़, ओमवीर सिंह, अजय शर्मा, विकास शर्मा, जनार्दन यादव, फुरकान अली आदि मौजूद रहे।