-8 चौकी इंचार्ज प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र
गाजियाबाद। एसएसपी अमित पाठक ने पिछले कई दिनों से बगैर थाना प्रभारी के चल रहे सिहानी गेट थाने का प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार उपाध्याय को नियुक्त किया है। सिहानी गेट थाना प्रभारी रहे कृष्ण गोपाल शर्मा को पिछले दिनों लाइन हाजिर किया गया था। इनकी जगह सिहानी गेट थाने का प्रभारी इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। वहीं, एसएसपी अमित पाठक ने 8 चौकी इंचार्ज के क्षेत्र बदलते हुए उन्हें दूसरे क्षेत्र का चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज चिरौड़ी लोनी पुष्पराज सिंह को थाना इंदिरापुरम,दारोगा शिशुपाल सिंह को चौकी इंचार्ज सिविल लाइन,चौकी इंचार्ज नासिरपुर फाटक रमेश चंद को महिला थाना, दारोगा जय सिंह को चौकी इंचार्ज नासिरपुर फाटक,दारोगा अनंगपाल राठी को चौकी इंचार्ज डीएलएफ लोनी,महिला दारोगा प्रीति गर्ग को चौकी इंचार्ज लोहा मंडी, दारोगा रामप्रताप राघव को चौकी इंचार्ज चिरौड़ी लोनी,दारोगा सतीश कुमार पुरी को पुलिस लाइन में तबादला किया गया हैं।
















