विधायक ने फरीदनगर-अतरौली मार्ग का किया औचक निरीक्षण

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
विधायक डा.मंजू सिवाच ने फरीदनगर-अतरौली मार्ग का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने उक्त मार्ग पर हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके से फोन करके फोरेस्ट रेंजर क्षेत्र पाल से सड़क के दोनों ओर खड़ी झाडिय़ों व पेड़ों को छटाई करने को कहा। बताया गया कि यह झाडिय़ां दुर्घटना का कारण बनती हैं। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि सड़क पर रंबल स्पीड ब्रेकर होने चाहिए जिससे कि तेज वाहनों की गति पर अकुंश लग सकें।