विधायक प्रतिनिधि ने सड़क के कार्यो का किया शुभांरभ

गाजियाबाद। शहर विधायक व राज्यमंत्री अतुल गर्ग की विधायक निधि से छोटा केला, इस्लाम नगर में बनने वाली सड़क के कार्यो का मंगलवार को उद्धाटन हुुआ। छोटा केला में लगभग 250 मीटर की सड़क की स्थिति बहुत ही खराब थी जगह जगह नाली और खरंजा टूटा होने के कारण अधिकांश दिनों में जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। जिस को लेकर स्थानीय निवासी अतुल गर्ग से मिले और अपनी समस्या रखी इस समस्या के समाधान के लिए अतुल गर्ग ने तुरन्त कार्यवाही करवाकर सड़क बनवाने के निर्देश अपने प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो को दिए। आरसीसी रोड व नाली के कार्यो का नारियल फोड़ कर राजेन्द्र मित्तल ने शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जल भराव व टूटी सड़क की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर पवन गोयल, नवनीत गुप्ता, भूली कश्यप, वरुण गोयल, यश गोयल, सीता राम गोयल, डॉ0 बंगाली, डॉ0 रविन्द्र, जगदीश यादव, शौकत कुरैशी, रोहित कश्यप, जावेद सैफी, राकेश त्यागी, कलुवा कश्यप, शमशेर अली, सतपाल कश्यप, अंकित शर्मा, सुनील कुमार, योगेश कसाना, कलुवा कश्यप व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल उपस्थित रहे।