लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक सुनील शर्मा ने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के साथ की बैठक

बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सूक्ष्म बूथ प्रबंधन के जरिए बड़ी जीत की तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी ने ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता मंत्र के साथ बूथ स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। बुधवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला व अन्य पदाधिकारियों के साथ इंदिरापुरम ओरेंज काउंटी सोसाइटी में भाजपा इंदिरापुरम मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार जैन के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने सुनील शर्मा का स्वागत किया और लोक सभा चुनाव को लेकर तैयार की गई बूथ समिति की लिस्ट सौंपी। इस दौरान विधायक सुनील शर्मा ने सोसायटी में चल रहे चुनाव संबंधित समस्या व अन्य समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वसन दिया। विधायक सुनील शर्मा ने कहा अगामी वर्ष में लोकसभा का चुनाव है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को युद्ध स्तर की तैयारी के साथ जुटना होगा। सभी कार्यकर्ता मेहनत से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बताया कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। वहीं, प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता मेहनत से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बूथ स्तर पर जिस तरह से लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां की जा रहीं, वह सराहनीय है। मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर और अधिक मजबूती के साथ काम करना हैं। उन्होंने कहा बूथ विस्तारक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होता है। बूथ विस्तारक पार्टी का वो शिल्पकार है जो पार्टी का निर्माण करने के साथ ऊचाईयों तक ले जाता है। पार्टी को सत्ता तक पहुॅचाने में कार्यकर्ता की अह्म भूमिका होती है। बूथ विस्तारक पार्टी की वो पहली सीढी है जिसके बिना किसी भी उपलब्धियों को छूना संभब नही है। भाजपा इंदिरापुरम मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी इमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। भाजपा के कार्यों का पुरजोर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिस तरह से विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत सफल हुई है, उसी तरह से अगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हमने मिशन 24 को ध्यान में रखकर पार्टी के लिए काम करना शुरु कर दिया है और पार्टी की नीतियों को लोगों के समक्ष रखा जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

ताकि चुनावों के दौरान प्रचार संबंधी उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे है। भाजपा का लक्ष्य मां भारती को परम वैभव के शिखर पर आरूढ़ करना है। भारत माता विश्व गुरु की पद पर तभी शोभायमान होंगी, जब देश के हर नागरिक के पास सुविधाएं उपलब्ध हों। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव है। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवनीत मित्तल, महामंत्री उमाशंकर तोमर, सलेक त्यागी, उदय वीर, सुषमा गगंवार, सीनीयर सिटीजन ग्रुप के संयोजक केसी गर्ग, सरदार आरपी सिंह, अजय मेहरा, महाबीर वर्मा, राजकुमार लोहिया, प्रदीप अग्रवाल, टणडन, बीके भाटिया, रविन्द्र अग्रवाल, अशोक गोयल, कपिल शर्मा, अमित पाराशर, प्रवीण खोडा, पीपी गुप्ता, सहगल, रविन्द्र वर्मा, विनय गोयल, एससी गुप्ता, अभय जैन, प्रांजल, रोहित व महिलाओं के साथ-साथ सोसायटी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सोसायटी के मंदिर परिसर में अशोक बंसल व आशीष गुप्ता ने विधायक सुनील शर्मा का स्वागत किया। के सी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।