मुरादनगर। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते फैली वैश्विक महामारी दिन बा दिन विकराल रूप धारण कर रही है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 से पीडि़त मरीजों की हो रही मौतों का मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से मुरादनगर में 25 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन कंस्ट्रेंटर लगाने को कहा है। ताकि मुरादनगर के लोगों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में फैली महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है। ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग बेबस व लाचार नजर नजर आ रहे है। विधायक ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से मुरादनगर में 25 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन कंस्ट्रेंटर लगाने को कहा है। विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि हर पीडि़त को समय ऑक्सीजन उपलब्ध हो। अजित पॉल त्यागी के इस कदम की क्षेत्र वासी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। अजित पाल त्यागी ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वह घरों में रहकर कोरोना के बढ़ते प्रकोप से अपना व अपने परिवार का बचाव करें। बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, निकलें तो मास्क लगाकर निकलें। आपकी सुरक्षा ही हमारी सुरक्षा है।
















