मोदी सरकार ने महिलाओं को बनाया सशक्त: दीप्ति रावत

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक और जिला अध्यक्ष अनिता मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को महासम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए बेहतर काम किए है। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में हुए उनकी उपेक्षा को भी भलीभांति जाना है।

भाजपा की नीतियों से महिला शक्ति को अवगत करवाते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। प्रदेश में भाजपा राज में महिला सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आगे बढऩे के अवसर प्रदान किए गए है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को कभी नहीं भूल सकते हैं। इस एक अभियान ने न केवल लोगों में बेटियों की सुरक्षा और बेटियों को पढ़ाने की भावना जागृत की बल्कि इससे भ्रूण हत्या में भारी कमी आई है। मोदी सरकार ने हर कदम पर महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने देश में भाजपा को देश की कमान सौंपी उसी की तर्ज पर प्रदेश में भी जनता फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार ने गरीबों के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाकर गरीबों को ईलाज कराने की सुविधा प्रदान की है। सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, मेयर आशा शर्मा, राज्य मंत्री अतुल गर्ग, लज्जा रानी गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रेनू चंदेला एवं शक्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, गोपाल अग्रवाल, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित, अनीता शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनिया स्वरूप, रुचि गर्ग, बीना गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव, राज जैन आदि हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।