गाजियाबाद। नगर निगम के सीनियर कांट्रेक्टर अरुण त्यागी की माता अंगूरी देवी धर्मपत्नी राज कुमार त्यागी का देहांत हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अरिष्टी कार्यक्रम बुधवार को गोल्डन व्यू रिसोर्ट राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित किया जाएगा। जनपद हापुड़ के महमदपुर आजमपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार त्यागी की पत्नी अंगूरी देवी का गत 23 अप्रैल को देहांत हो गया था। अंगूरी देवी के पुत्र अरुण त्यागी सीनियर कांट्रेक्टर हैं। वह गाजियाबाद नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हापुड़ में त्यागी परिवार जाना-पहचाना नाम है। कांट्रेक्टर अरुण त्यागी का परिवार इस समय पॉश कॉलोनी राजनगर में रह रहा है। अंगूरी देवी के निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने अरुण त्यागी के प्रति शोक संवेदना जाहिर की थी। अरिष्टी कार्यक्रम 4 मई यानी बुधवार को गोल्डन व्यू रिसोर्ट राजनगर एक्सटेंशन में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 8 बजे हवन, 11 बजे बह्मभोज व दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। शोक संतृप्त परिवार में अंगूरी देवी के देवर शिवराज त्यागी, हरिराज त्यागी, मुनिराज त्यागी, विनोद त्यागी, भतीजे अनिल त्यागी, संजय त्यागी, ललित त्यागी, सुशील त्यागी, पौत्र आशीष त्यागी, अंकित त्यागी, आयुष त्यागी, दिव्यांश त्यागी व वंश त्यागी आदि शामिल हैं।
















