सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने निर्यात बढ़ाने को लेकर मेगा एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन

-एक मंच पर आए उद्यमी और सरकार, आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार
-सांसद, डीएम-मेयर ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

गाजियाबाद। वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 20-26 सितम्बर तक ‘वाणिज्य सप्ताह का आयोजन कराया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को मेगा एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन मार्शल महल पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ0 अनिल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मेयर आशा शर्मा मौजूद रही। राज्यसभा सांसद ने कार्यक्रम स्थल पर जनपद के निर्यातकों द्वारा प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट उत्पादों के स्टालों के प्रदर्शन का अवलोकन किया। सभी स्थानों पर प्रदर्शित उत्पादों के विषय में जानकारी ली। इसके उपरांत सांसद राज्यसभा अनिल अग्रवाल, मेयर आशा शर्मा एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यसभा सांसद एवं जिलाधिकारी ने राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित तीन प्रमुख निर्यातक उद्यमियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। राज्यसभा सांसद ने कहा जनपद में मेगा एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन उद्योग जगत में निर्यात को बढ़ाने की एक अनूठी पहल है। जनपद का यह कार्यक्रम औद्योगिक इकाइयों को निर्यात की दिशा की ओर अग्रसर करेगा। भाजपा सरकार के प्रयास से हमारे निर्यात उद्योग को काफी बल मिल रहा है, आने वाले समय में गाजियाबाद का निर्यात उद्योग एक नए आयाम तक पहुंचेगा।
मेयर आशा शर्मा ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर बल डालते हुए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में औद्योगिक करण को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आश्वस्त किया गया।

कॉन्क्लेव से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा आज का मेगा एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य देश के निर्यात को बल कैसे दिया जाए पर आधारित हैं। भारत सरकार द्वारा डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के 10 प्रमुख निर्यात जनपदों में जिला निर्यात केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिसमें गाजियाबाद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला निर्यात केंद्र का संचालन शीघ्र ही निर्यात के क्षेत्र में विशेषज्ञ संस्था के सहयोग से प्रारंभ किया जाएगा। यह विशेषज्ञ संस्था परामर्श दात्री के रुप में जनपद के निर्यातकों को हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करेंगी। इससे जिले स्तर पर निर्यात को बढ़ावा मिलेगा एवं बेहतर निर्यात पारिस्थितिकी का सृजन होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के निर्यात वृद्धि में जनपद का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जनपद से प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार करोड़ रुपए मूल्य का निर्यात किया जाता है एवं जनपद को एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत इंजीनियरिंग उत्पाद के लिए चयनित किया गया है। इससे जिले में एक्सपोर्ट प्रमोशन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार के सहयोग से एकेजी इनोवेशन सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट नामक कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की गई। जो कि यहां के उद्यमियों को नई तकनीक व अन्य सुविधाएं प्रदान कर उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उनके उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने में सहयोग प्रदान करेगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार, प्रभारी उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार,क्षेत्रीय निदेशक ईईपीसी राकेश सूरज,अपर महानिदेशक विदेशी व्यापार महानिदेशालय केंद्र सरकार सौरभ गोयल,अपर महाप्रबंधक ईसीजीसी सुभाष झा,सर्किल हेड पंजाब नेशनल बैंक,सहायक आयुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग राजेंद्र कुमार, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राजू पांचाल, विभिन्न औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों एवं निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने किया।