सांसद ने जाना कोविड अस्पताल के डॉक्टरों से कोरोना का हाल

गाजियाबाद। सांसद जनरल वीके सिंह ने सभी कोरोना अस्पतालों के डॉक्टरों से वर्चुअल के माध्यम से ऑनलाइन कोरोना महामारी में गाजियाबाद के अस्पतालों में हो रही समस्यों को लेकर वार्ता की। समस्त डॉक्टरों ने सांसद को हस्पतालों के सम्मुख चुनौतियों से अवगत कराया। जनरल वीके सिंह ने सभी डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और सांसद कार्यालय ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया है और इस दिशा में यथासंभव समर्थन दिया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने गाजियाबाद के चिकित्सकों की सराहना की जिस प्रकार वे जनसेवा में इतने चुनौतीपूर्ण वातावरण में लगे हुए हैं। साथ ही यह प्रस्तावित किया कि हर दो तीन दिन में ऐसी बैठक की जानी चाहिए जिसमें उन्हें इन विषयों के बारे में चिकित्सक स्वयं अवगत करायें। इस बैठक में कृष्ण करुणेश जीडीए वीसी भी शामिल थे। सांसद वीके सिंह ने डॉक्टर्स से वार्ता करने के उपरांत उन्हें आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और सांसद कार्यालय से उनकी समस्याओं का हरसंभव तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान वीके सिंह ने चिकित्सकों की सराहना की और कहा कि इस चुनौतीपूर्ण माहौल में वह जनसेवा में लगे हुए हैं, यह सच्ची मानव सेवा है। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित किया कि सप्ताह में दो से तीन बार इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि वस्तु स्थिति का सही आंकलन हो सके और चिकित्सकों की स्थिति के बारे में भी पता चल सके। इस बैठक में प्रभारी डीएम कृष्णा करुणेश शामिल हुए।