नगर आयुक्त ने लिया कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा कावड़ कंट्रोल रूम से जांची व्यवस्थाएं

-निगम ने कांवडिय़ों व शिविर आयोजकों से की प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील
-शंभू दयाल डिग्री एवं इंटर कॉलेज व साईं उपवन में निगम ने की कांवडिय़ों के लिए विश्राम की व्यवस्था

गाजियाबाद। श्रावण मास कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर आना शुरु हो गए है। वहीं कांवड़ यात्रा महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से की गई तैयारियों का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक जायजा ले रहे है। शनिवार को नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग कांवड़ मार्ग और शिविर का जायजा लिया। कावड़ यात्रा को जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। शिवालयों और कावड़ रूट पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए स्लोगन भी लगाए गए हैं। सभी विभागीय अधिकारियों ने कावड़ मार्ग को पूर्ण रूप से व्यवस्थित किया हुआ है। प्रकाश विभाग द्वारा मेरठ रोड तिराहे से लेकर दुहाई तक सभी लाइटों को मरम्मत कर कांवड़ मार्ग को रोशन कर दिया है। इसके अतिरिक्त भी लाइट की व्यवस्था लगभग 10 किलोमीटर तक की की गई है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर रोड, भोपुरा लोनी रोड, मोहन नगर अर्थला रोड, हिंडन पुस्ता रोड, की लाइटों को पूर्ण रूप से जलाया गया है।

जिससे मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था की गई है। जिसका निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा स्वयं किया गया। इसके अलावा निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर पर भी अस्थाई रूप से प्रकाश व्यवस्था को किया गया। जलकल विभाग द्वारा मंदिरों के बाहर आवश्यक रूप से पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। शिव भक्तों को पेयजल की आपूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा पानी की व्यवस्था कराई गई। नगर आयुक्त द्वारा मौके पर जायजा लिया गया। शंभू दयाल इंटर और डिग्री कॉलेज पर भी कांवड़ यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था है। जिस पर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई गई है। जहां पर आराम से शिव भक्त आराम कर सकें। निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित कावड़ रूट और मंदिरों के बाहर कांवडिय़ों को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग भव्य रूप से कराई गई है। मंदिर परिसर में भी बेरीकेटिंग की व्यवस्था विशेष रूप से की गई। शिव भक्तों और कांवडिय़ों के लिए आवागमन में यात्रा सुविधाजनक रहे।

पैच वर्क का कार्य भी कराया गया। जिसका नगर आयुक्त द्वारा मोहन नगर से लेकर दुहाई रोड तक जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कावड़ मार्गों को नियमित साफ करने के लिए टीम लगाई हुई है। सफाई मित्रों द्वारा लगातार आयोजित कावड़ शिविरों में भी कार्य किया जा रहा है। सफाई के साथ-साथ फॉगिंग का कार्य भी कावड़ शिवरों में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के लगभग 31 वॉलंटर कावड़ यात्रा को गाजियाबाद में जीरो वेस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें आयोजन कावड़ शिवरों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार करने और जीरो वेस्ट भंडारों के आयोजनों की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है। आयोजित कावड़ शिवरों में भी शौचालय की सफाई और कावड़ शिविरों की सफाई की जा रही है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर, मोहन नगर मंदिर में अन्य शिवालियों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के सफाई योद्धा पूरी शिद्दत से जुटे हुए है।

कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट बनाने के लिए प्लास्टिक बहिष्कार की अपील
कावड़ यात्रा को जीरो वेस्ट बनाने के लिए एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक बहिष्कार के लिए नगर निगम शहर वासियों और कावड़ यात्रियों से अपील कर रहा है। नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम जन सहयोग से कावड़ महोत्सव को संपन्न कराने में लगा हुआ है। जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के वॉलिंटियर्स भी लगे हुए हैं। कई स्थानों पर पेंटिंग का कार्य भी कराया गया है। निगम के कावड़ शिविर भी लगाए गए हैं। मार्गो पर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया और पेचवर्क में बैरिकेडिंग का कार्य भी कांवड़ मार्गो पर कराया गया है। 24 घंटे नगर निगम की टीम कांवड़ मार्गो पर व्यवस्था में बनी रहेगी रहेगी। निरीक्षण के बाद मेरठ रोड स्थित कावड़ कंट्रोल रूम पर भी पहुंच कर लगे हुए कैमरों से व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, अधिशासी अभियंता  देशराज सिंह उपस्थित रहे।