निगम कर्मचारियों की उपस्थिति देखने पहुंचे नगर आयुक्त, कार्य के प्रति किया उत्साहित

गाजियाबाद। शहर में संचलित योजनाओं के साथ-साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और किए जा रहे कार्यो को जानने के लिए मगंलवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के निरीक्षण से नगर निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों तथा बाबू की उपस्थिति की जांच की और लेखा विभाग, विधि विभाग तथा संपत्ति विभाग का दौरा किया। डॉ नितिन गौड़ द्वारा बाबू के कार्यस्थल पर पहुंचकर ना केवल उनकी उपस्थिति जानी बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जांच की। साथ ही अपने टास्क को समय निर्धारण करते हुए पूरा करने के लिए निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभी बाबू व अन्य कर्मचारी अपने अपने कार्यस्थल पर पाए गए तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। शौचालय में बेहतर सफाई व्यवस्था पाई गई, समय से सभी कार्य व्यवस्थित मिले। नगर निगम द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। जिनमें कार्यालयों के अंदर कार्य करने वाले बाबू की भी अहम भूमिका रहती है। जिसके लिए उनको नगर आयुक्त द्वारा उत्साहित किया गया। कार्य के प्रति उनकी लगन से शहर में किस प्रकार प्रभावपूर्ण असर होता है। इस मौके पर महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी व अन्य टीम भी उपस्थित रही।