नगर आयुक्त ने शहर के मेनहोल की मरम्मत के लिए कराया सर्वे

गाजियाबाद। जलकल विभाग द्वारा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश अनुसार शहर भर में सीवर मेनहोल की स्थिति का जायजा कराया गया है। जिसमें शहर के समस्त पांचो जोनो में सर्वे कराया गया , जिसमें लगभग 380 मेन हॉल जिनकी मरम्मत होनी है।
महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के कम में किसी भी अप्रिय दुर्घटना से पूर्व शहर के सभी मेनहोल की मरम्मत कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिससे कोई घटना घटित न हो। जलकल विभाग द्वारा दो चरण में शहर के मेनहोल का सर्वे पार्षदों की सहायता से किया है। प्रथम चरण में 105 मेन हॉल जिनकी मरम्मत की जानी है। दूसरे चरण में 275 मेनहोल की सूची संबंधित वाबैग कंपनी को उपलब्ध कराई गई। ताकि 380 मेन हॉल की मरम्मत समय रहते कराई जा सकें।

वसुंधरा जोन के अंतर्गत 64, कविनगर जोन के अंतर्गत 30, मोहन नगर जोन में 25, सिटी जोन में 76 तथा विजय नगर जोन में 80 मेनहोल जिनकी मरम्मत के लिए कार्रवाही की जानी है। अभी तक संबंधित कंपनी द्वारा केवल 71 मेन हॉल की मरम्मत कराई गई है। जिसके लिए वाबैग कंपनी के मैनेजमेंट को पत्र के माध्यम से चेतावनी भी दी गई है। महाप्रबंधक जल द्वारा वाबेग कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही शहर के बचे सीवर मेनहोलों की भी मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए। यदि समय रहते किसी अप्रिय घटना से पूर्व कार्य पूरा नही होता है तो संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकता भी दर्ज की जाएगी। नगर निगम द्वारा ना केवल शहर को साफ-सफाई की ओर अग्रसर कर रहा है। बल्कि शहर हित में समस्त शहर के सीवर मेन हॉल को भी मरम्मत कराने का कार्य कर रहा है।