नगर आयुक्त ने जोनल प्रभारियों को दिया 46 करोड़ 35 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य

-अवकाश दिवसों में भी कैंप लगाकर राजस्व वसूलने के निर्देश

गाजियाबाद। दिसंबर माह में नगर आयुक्त डॉ आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने करीब 46 करोड़ 35 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य जोनल प्रभारियों को सौंपा है। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि समय से राजस्व वसूली की लक्ष्य पूर्ति की जाए। जिसके लिए नगर निगम के जोनल प्रभारी शहर हित को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रों में अवकाश के दिवसों में भी कैंप लगाकर राजस्व वसूली की जा रही है। दिसंबर माह में वसुंधरा जोन को 16 करोड़ 53 लाख, मोहन नगर जोन को 6 करोड़ 72 लाख, सिटी जोन को 10 करोड़ 65 लाख, कवि नगर जोन को 8 करोड़ 75 लाख, विजयनगर जोन को 3 करोड़ 68 लाख राजस्व वसूली के लिए टारगेट निर्धारित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक राजस्व वसूली होने पर शहर हित में विकास कार्यों की रफ्तार को बढ़ाया जा सकें।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि राजस्व वसूली की रफ्तार को बढ़ाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा तथा जोनल प्रभारियों द्वारा कराई जा रही राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है तथा योजनाबद्ध तरीके से रोस्टर के अनुसार कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए टारगेट पूरा करने हेतु कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों तथा जोनल प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुए टारगेट पूरा करने के लिए कहा गया। पिछले माह में भी टारगेट कंप्लीट ना होने पर कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। माह दिसंबर मेंं राजस्व वसूली लक्ष्य पूर्ति करने के लिए जोनल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी है।