गाजियाबाद। वार्ड संख्या 95 कैला भट्टा के स्कूल केला जनरल प्राइमरी पाठशाला द्वितीय गली नंबर-7 की स्कूल की मरम्मत व अन्य कार्य नगर निगम द्वारा कराए जाने और कैला भट्टा में लगने वाले गंदगी के अंबार हटने पर गुरूवार को क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को गुलदस्तां भेंटकर आभार व्यक्त किया। पार्षद जाकिर सैफी तथा क्षेत्रीय निवासियों द्वारा नगर निगम को कैला भट्टा से कूड़ा घर हटाने की मांग की गई थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित दिए तथा वहां से परमानेंट ही कूड़ा घर हटाया गया। नगर आयुक्त के भ्रमण के दौरान संज्ञान में आया कि कैला जनरल प्राइमरी पाठशाला गली नंबर 7 की स्कूल की हालत बहुत ही खराब है, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर स्कूल का लेंटर डलवाया गया तथा अन्य मरम्मत के कार्य भी कराया गया। क्षेत्रीय निवासियों द्वारा क्षेत्र की अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू करने के लिए निवेदन किया। इस मौके पर रमीज राजा, नोमान सैफी, समीर कादरी, डॉक्टर रेहमानी, डॉक्टर हाशमी, याया खान, कपिल शर्मा, राजू, दीपक व अन्य क्षेत्र निवासी उपस्थित रहे।
















