ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेकर नगर आयुक्त ने वाबैग के अधिकारियों के साथ की बैठक

15 नवंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश, 1445 औद्योगिक इकाइयों को नवंबर माह के अंत तक हो जलापूर्ति

गाजियाबाद। ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करने के लिए गुरुवार को चेन्नई से वाबैग की टीम को बुलाया गया। नगर निगम के संबंधित जलकल विभाग के अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर अग्निमोहती भी बैठक में उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा वाबैग के डायरेक्टर वर्धराजन को 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही महाप्रबंधक जल व अन्य टीम को साहिबाबाद क्षेत्र की 1445 औद्योगिक इकाइयों से समन्वय करते हुए कार्यवाही पूर्ण करने के लिए भी निर्देश दिए। जिनके द्वारा चल रहे कार्यों की प्रगति नगर आयुक्त की समक्ष प्रस्तुत की गई।
नगर आयुक्त ने बताया शासन की योजना ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

नवंबर माह के अंत में समस्त औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति हो कार्यवाही के लिए टीम को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शेष टेक्निकल कार्यों को रफ्तार से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साहिबाबाद औद्योगिक इकाइयों के लिए जलापूर्ति के लिए लगातार ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। लगातार कार्यों की प्रगति भी जांच की जा रही है। जनहित में सुविधाजनक कार्य रफ्तार से पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान देते हुए टीम कार्य कर रही है। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, जलकल विभाग से कामाख्या प्रसाद आनंद, बॉन्ड सलाहाकार अनुराग भी उपस्थित रहे।