म्युनिसिपल कमिश्रर ने सोशल मीडिया यूजर्स के साथ की सीधी बात

गाजियाबाद। शहर के सोशल मीडिया यूजर्स के साथ म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने सीधी बात की। नगर निगम द्वारा समूचे शहर में प्रकाश, स्वास्थ्य एवं निर्माण व्यवस्था के साथ-साथ अन्य योजनाएं लाई जा रही हैं। जिसके क्रम में वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट, धूल मुक्त अभियान, डलाव घरों का विलोपीकरण, तालाबों का जीर्णोद्धार तथा अन्य शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

उक्त संबंध में म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा सोशल मीडिया यूजर्स के साथ वार्ता कर उनके विचारों को सुना गया तथा धरातल स्तर पर नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति के बारे में चर्चा की। म्युनिसिपल कमिश्रर ने अपनी बात रखकर सोशल मीडिया यूजर्स को शहर बदलाव हेतु जनता को जागरूक करने के लिए भी विचार-विमर्श किया तथा गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। वार्ता में व्यापारी, डॉक्टर, विद्यार्थी, आईटी प्रोफेशनल्स, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा नौकरी पेशा वर्ग से भी सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा हिस्सा लिया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर से इस प्रकार की वार्ताओं को निरंतर आयोजित करने हेतु निवेदन किया गया।