निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगर आयुक्त सख्त

-मुख्य अभियंता निर्माण ने सड़क निर्माण कार्य किया निरीक्षण

गाजियाबाद। जिले में नगर निगम द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सख्त रुख्त अख्तियार किया है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब मिलने पर संबधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तो कर ही रहा है, साथ उसके द्वारा किए गये निर्माण को भी ध्वस्त कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ज्यादातर निर्माण कार्यों के दौरान ठेकेदार लालच में आकर खराब मैटेरियल का प्रयोग करते है, जिसका खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ता है। मगर निर्माण को लेकर नगर आयुक्त के सख्त निर्देश है, निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले मैटेरियल की जांच होगी। जिसके चलते निर्माण विभाग द्वारा शहर में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। ताकि शहर हित में बेहतर कार्य निगम द्वारा कराया जा सकें।

एएलटी से लेकर इंग्राम कॉलेज तक सड़क निर्माण की होगी जांच
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की गई। जिस के क्रम में एएलटी से इंग्राम कॉलेज तक सड़क निर्माण को तेजी से कराया जा रहा है, जिसमें कहीं-कहीं पर सड़क टूटी हुई थी। जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिक द्वारा दी गई। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से जनहित में सड़क को बनवाया गया। जिसकी गुणवत्ता जांच के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। एनके चौधरी ने बताया कि मानक अनुरूप गुणवत्ता का उपयोग कर कार्य किया जा रहा है। उक्त रोड़ के तैयार होने पर शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा, आवागमन में सहूलियत रहेगी। उक्त स्थल के अलावा अन्य स्थानों पर चल रहे कार्यों की भी जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता निर्माण राजेंद्र तथा अन्य संबंधित टीम उपस्थित रहे।