नगर आयुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायाजा, कूड़े का ढेर देख अधिकारियों को लगाई फटकार

-कूड़ा घर विलोपन के लिए एनएसए को दिए निर्देश

गाजियाबाद। शहर की खूबसूरती को संवारने और उसकी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कार्यवाही तेज कर दी है। लेकिन नगर निगम के इस अभियान को शहर के लोग पलीता लगाने से बाज नही आ रहे है। एक तरफ नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार सफाई अभियान चला रहा है तो वहीं लोग डस्टबिन की जगह कहीं भी कूंड़ा फेंक रहे है। ऐसे ही कुछ चिन्हिंत स्थानों को नगर आयुक्त ने कूड़ा घर को विलोपन की कार्यवाही तेज कर दी है।

नगर आयुक्त ने शुक्रवार को शहर भ्रमण के दौरान शहर में अवैध रुप से बने कूड़ा घर को विलोपन की कार्यवाही तेजी लाने के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को निर्देश दिए। इसी क्रम में आरडीसी राज नगर मार्केट एरिया बी ब्लॉक में कूड़ा घर की तत्काल सफाई कराने तथा उक्त कूड़ा घर को विलोपित करने के निर्देश दिए। जिसके लिए 1 सप्ताह का समय संबंधित अधिकारी को दिया। मौके पर तत्काल सफाई अशोक एसएफआई द्वारा कराई गई।
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त लगातार शहर का भ्रमण कर रहे है। साथ ही औचक निरिक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है। नगर आयुक्त के निर्देश पर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर कूड़ा घर विलोपन की आवश्यकता है। साथ ही भ्रमण के दौरान मिलने वाले ऐसे स्थान जहां पर लगातार कूड़ा पड़ रहा है। उनको तत्काल प्रभाव से सफाई कराकर कूड़ा घर विलोपन के लिए आदेशित किया।

कूड़ा घर विलोपन में सिटीजन इंगेजमेंट की अहम भूमिका: नगर आयुक्त
सिटीजन इंगेजमेंट मुहिम पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत ऐसे स्थान जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। जो कि वहीं के व्यापारी वर्ग, दुकानदारों, प्रतिष्ठानों द्वारा किसी पर्टिकुलर स्थान पर कूड़ा डाला जाता है। जिससे वह कूड़ा घर बन जाता है। जिसको कार्य योजना बनाते हुए विलोपित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वहां पर आसपास क्षेत्र में जन जागरूकता कराने के लिए भी आदेशित किया गया। ताकि संबंधित आसपास क्षेत्र में यह जागरूकता फैलाई जाए कि उक्त स्थान पर कूड़ा घर विलोपन किया गया है। कूड़ा डाला नहीं जाएगा और किसी प्रकार की समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने के लिए भी अवगत कराया। इस प्रकार सिटीजन इंगेजमेंट की मुहिम पर शहर हित में जन जागरूकता के साथ शहर की स्वच्छता को सहयोग मिलेगा।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वह ऐसे स्थान चिन्हित करें जहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। उनको कार्य योजना बनाते हुए कूड़ा घर विलोपित कराएं साथ ही सौंदर्य करण का कार्य भी कराएं। इसके अलावा सिटीजन इंगेजमेंट अनिवार्य रूप से कार्य योजना में लाएं। ताकि वहां के आसपास लोगों को जागरूक किया जा सकें। ताकि आगे से कोई स्थान कूड़ा घर के रूप में ना बने। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, क्षेत्रीय सफाई अशोक कुमार व अन्य स्वास्थ्य की टीम उपस्थित रहे।