नगर आयुक्त ने सेवानिवृत कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में 3 कर्मचारियों का सोमवार को निगम सभागार में रिटायरमेंट कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने सभी रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को माला पहना कर सम्मानित किया।
नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों के विषय में नगर आयुक्त के समक्ष परिचय दिया। जगदंबा प्रसाद तिवारी विधि विभाग से, लटूरी त्यागी प्रकाश विभाग से तथा हाउस टैक्स सिटी जोन विभाग से राजेश शर्मा अपनी सेवा से रिटायर हुए। नगर आयुक्त ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनके द्वारा निगम हित में किए गए कार्यों की सराहना भी की।

समस्त औपचारिकताएं पूरी करते हुए नगर आयुक्त द्वारा तीनों कर्मचारियों को नगर निगम परिवार का अंग बताया। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कहा आज आप भले ही नगर निगम से सेवानिवृत हो रहे हो। लेकिन नगर निगम का यह संयुक्त परिवार भविष्य में भी आपके हर सुख-दुख में खड़ा नजर आएगा। अपने कार्यकाल में जिस तरह आपने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। उसके लिए नगर निगम सदैव आपका आभारी रहेगा।

जीवन के इस पडाव मेंं आपने अपने जीवन का कीमती समय नगर निगम को दिया है। उसी तरह आगे भी आप अपने जीवन के सुखद पल को परिवार के साथ व्यतीत करें। क्योंकि कार्य के दौरान अक्सर देखा जाता है कि काम के दबाव में लोग अपने परिवार को नही दे पाते है। इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों ने नगर निगम में बिताए हुए पल को एक-दुसरे सांझा किया। इस मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, महामंत्री नितिन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।