गाजियाबाद। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा इत्यादि त्योहार जो की बहुत ही धूमधाम से मनाये जाते हैं, जिसके लिए मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि त्योहारों को मनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। जिससे कि गाजियाबाद नगर निगम को सहयोग मिलेगा साथ ही शहर वासियों को एक स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।
नगर निगम द्वारा शहर निवासियों से त्योहारों के इस अवसर पर अपील की गई है कि त्योहारों में किसी प्रकार का सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना हो साथ ही शहर को प्रदूषण से मुक्त बनाने का हर प्रयास शहर के नागरिकों द्वारा किया जाए। शहर वासियों को जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। उसका बहिष्कार करने के लिए अपील की गई है।

योहारों के दौरान साफ सफाई आदि की समुचित व्यवस्था रखें अधिकारी: नगर आयुक्त
जहां त्योहारों पर शहर में उचित सफाई व्यवस्था पानी के छिड़काव की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था व अन्य समुचित व्यवस्थाएं निगम द्वारा की जा रही है। वही उन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान साफ सफाई के साथ-साथ फागिंग की उचित व्यवस्था, एंटी लारवा छिड़काव की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। जोनल प्रभारियों को भी विशेष निर्देश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मार्गों पर अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

प्रदूषण मुक्त त्योहार के लिए मेयर-नगर आयुक्त ने की अपील
मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़़ द्वारा जहां शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए उपयोग में ना लेने के लिए अपील की गई है। इसी प्रकार शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भी अपील की गई है कि वह शहर हित में अपनी भागीदारीता समझते हुए विशेष रुप से छठ पर्व तथा दीपावली पर्व पर अपने आसपास किसी प्रकार की ऐसी प्रतिक्रिया ना होने दें। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। शहर को एक स्वच्छ वातावरण देने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।















