गाजियाबाद। 8 माह से स्थगित चल रही नगर निगम की बोर्ड बैठक 7 दिसंबर को होगी। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर बैठक हिन्दी भवन में होगी। इसमें विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। इससे पूर्व बोर्ड बैठक फरवरी में हुई थी। लेकिन विधानसभा सत्र की वजह से उस बोर्ड बौठक को शून्य घोषित कर दिया गया था। कई सदस्य बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। इसके बाद मार्च आखिरी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लग गया। कोरोना को देखते हुए मेयर ने बोर्ड बैठक नहीं बुलाई, जबकि पार्षद लगातार बैठक कराने की मांग कर रहे थे। पिछले माह कुछ पार्षदों ने बोर्ड बैठक नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। पार्षदों ने धरना और प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके बाद मेयर ने 3 नंवबर में बोर्ड बैठक कराने का निर्णय लिया। लेकिन एमएलसी चुनाव के चलते आचार संहिता लगने की वजह से बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ गया। एमएलसी चुनाव खत्म हो गए हैं। मेयर ने कहा अब 7 दिसंबर को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ओर सदन सचिव अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को निर्देश दिए गए है। एमएलसी चुनाव होने के बाद अब नगर निगम की 7 दिसंबर को बोर्ड बैठक बुलाई गई है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं सदन सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए मेयर ने तारीख प्रस्तावित कर दी है। लोहियानगर हिंदी भवन में बोर्ड बेठक होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बोर्ड बैठक का एजेंडा जल्द तैयार कर मेयर और सभी पार्षदों को भेजा जाएगा। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड बैठक होगी। पार्षदों के बैठने का प्लान दो गज की दूरी के साथ होगा। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कई नए प्रस्ताव रखे जाएंगे। पुराने पर भी चर्चा होगी। बजट पर भी चर्चा होगी। सोमवार को होने वाली 8 माह बाद यह नग निगम की बोर्ड बैठक में पूर्व का एजेंडा पेश किया जाएगा। पूर्व में 17 फवरी को बोर्ड बैठक के एजेंडे पर ही चर्चा होगी। इसके अलावा कुछ नए प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। हालांकि पूर्व की बोर्ड बैठक को शून्य घोषित कर दिया गया था। इसलिए पूर्व की बैठक का ही एजेंडा सदन की बैठक में रखा जाएगा।
















