नगर निगम ने 2100 दिए जलाकर मनाया गंगा उत्सव कार्यक्रम

-मेयर व नगर आयुक्त ने संयुक्त गंगा महाआरती कर दिलाई स्वच्छता की शपथ

गाजियाबाद। गंगा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा हिंडन नदी घाट पर 2100 जलाकर गंगा की महाआरती की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित अन्य विभागों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। जिसमें नगर निगम के अलावा जिला पंचायत राज्य विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग सम्मिलित हुए।

मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा जलकल विभाग से आनंद त्रिपाठी, उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए योगेंद्र सिंह को गंगा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव को कार्यक्रम का नोडल बनाया गया था। जिनके नेतृत्व में हिंडन नदी घाट पर सर्वप्रथम वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम का सहयोग स्वयंसेवक संस्थाओं ने भी किया। इसके उपरांत कई कार्यक्रम साथ में आयोजित किए गए। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता भी मुख्य रूप से आयोजित की गई, सूरज छिपने के उपरांत सभी ने मिलकर हिंडन नदी घाट पर दीपक को जलाया और हिंडन नदी का यह दृश्य बहुत ही मनमोहक दिखाई दिया।

मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने उपस्थित जनों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही दियों का एक साथ जगमगाना और हिंडन किनारे इतना स्वच्छ वातावरण देखकर नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गई। नगर निगम द्वारा शहर में कई जिम्मेदारियां निभाते हुए इस प्रकार के जन जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त की उपस्थिति में गंगा उत्सव कार्यक्रम के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के साथ हिंडन नदी का घाट गंगा के घाट से कम नहीं लग रहा था। लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम हिंडन नदी घाट पर आयोजित करने के लिए भी संबंधित उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।

हिंडन की सफाई के साथ-साथ हिंडन घाट पर जन जागरूकता अभियान के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए। जिससे ना केवल हिंडन नदी की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि शहर को भी जागरूकता मिलेगी। इस प्रकार उपस्थित जनों ने घाटों की स्वच्छता के लिए शपथ भी ली। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरुकता की भावना पैदा हो गई। हिंडन नदी की सफाई के लिए नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चला रहा है। अधिकारियों को भी इस तरह के कार्यक्रम हिंडन घाट पर आगे भी करते रहने के निर्देश दिए गये है। जिससे हिंडन नदी की स्वच्छता एवं सुंदरता बरकरार रहे।