• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, July 23, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद सड़कों को रौशन रखने के लिए नगर निगम ने ढूंढ़ा नया तरीका

सड़कों को रौशन रखने के लिए नगर निगम ने ढूंढ़ा नया तरीका

December 15, 2021

-पोल पर डाले जाएंगे नंबर, नही गडबड़ाएगा स्ट्रीट लाइट का हिसाब-खिताब

गाजियाबाद। शहर को अंधेरे से मुक्त करने और स्ट्रीट लाइटों का लेखा-जोखा रखने के लिए नगर निगम ने नही तरीका इजाद किया है। इस तरीके से शहर की कौन सी स्ट्रीट लाइट खराब है और कौन सी ठीक है उसका हिसाब रखने में आसानी होगी। जिसके लिए नगर निगम ने शहर के सड़कों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सड़कों की सूची तैयार कराई गई है। शहर की इन 6 सड़कों पर लगे बिजली के पोल पर नंबर लिखे जाएंगे। नगर निगम के प्रकाश विभाग ने सड़कों की सूची तैयार कर ली हैं। नंबर लिखे स्टीकर तैयार कराए जा रहे हैं। इसके बाद निगम के पास किस खंभे पर कब लाइट लगवाई और वह कितने दिनों में खराब हो गई इसका डाटा तैयार किया जाएगा। यही नहीं, नंबर के बाद खराब लाइट ठीक करने में भी कोई दिक्कत नहीं रहेगी। शहर की सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। निगम की तरफ से प्रमुख सड़कों के अलावा वार्डों की सड़कों पर भी लाइट लगवाई जा रही है। लाइट लगाने का काम जोनवार चल रहा है। हर जोन में लाइट लगाने के लिए गाडिय़ां दी हैं।
निगम के अलावा ठेका कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है ताकि लाइट लगाने का काम प्रभावित न हो सके। इसके अलावा प्रकाश विभाग इस माह से एक नई व्यवस्था करना जा रहा है। 6 सड़कों पर लगे खंभों पर नंबर डाले जाएंगे ताकि हर खंभे की पहचान हो सके। उस पर लगी प्रत्येक लाइट का रिकॉर्ड रहेगा। नंबर डलने के बाद यह पता रहेगा किस खंभे पर लाइट कब लगवाई गई। वह कितने तक खराब नहीं हुई। लाइट खराब होने पर उसे बदलवाने में दिक्कत नहीं होगी। नंबर के जरिए उसकी पहचान जल्दी हो जाएगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं प्रकाश विभाग के प्रभारी शिवपूजन यादव ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़कों की सूची तैयार की गई हैं। इनमें अप्सरा बॉर्डर से लाल कुआं, ठाकुरद्वारा से डासना, एएलटी से भूषण स्टील, मोहननगर तिराहे से लिंक रोड, डाबर से आनंद विहार, करहेड़ा से तुलसी निकेतन वाली सड़क के सभी खंभों पर नंबर लिखे जाएंगे। स्टीकर बनवाए जा रहे हैं।

  • TAGS
  • Ghaziabad Nagar Nigam
  • Ghaziabad News
  • nagar ayukut mahendra singh tanwar
  • not disturb the account
  • Numbers will be pole
  • roads bright
  • street lights
Previous articleदिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल का देश-विदेश में डंका
Next articleहेल्थ एंड वेलबिंग फॉर ऑल सिरीज का शुभारंभ
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

कांवड़ यात्रा-2026 पर अग्निशमन विभाग का हाई अलर्ट, एडीजी पद्मजा चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था की संभाली कमान

‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संकल्प, 50 से अधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हर बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हर पीडि़ता को मिलेगा तत्काल न्याय: जे. रविंद्र गौड़

गाज़ियाबाद

कांवड़ यात्रा-2026 पर अग्निशमन विभाग का हाई अलर्ट, एडीजी पद्मजा चौहान...

‘एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संकल्प, 50 से...

हर बेटी की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, हर पीडि़ता को मिलेगा तत्काल...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi