-शहर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का योगदान अमूल्य: डॉ अनुज सिंह
गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान देने वाले सफाई मित्रों को नगर निगम द्वारा सम्मन्नित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विजय नगर एवं कविनगर जोन में सफाई मित्रों सम्मन्नित किया गया।

सह नोडल प्रभारी एसबीएम डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर में सबसे महत्वपूर्ण काम को सफाई मित्रों द्वारा किया जाता है। जो कि सफाई का कार्य है। जिससे शहर के हर क्षेत्र से कूड़ा उठाकर उसको उचित स्थान पर ले जाने का कार्य इनके द्वारा किया जाता है। जहां सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सफाई के कार्यों को बेहतर बनाए रखने के लिए सफाई मित्रों के सम्मान का भी ध्यान रखा जा रहा है। उनको विजय नगर जोन तथा कवि नगर जोन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया शहर को साफ-सुथरा रखने एवं स्वच्छ वातावरण बनाने में हमारे सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। उनकी सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। स्वच्छता ही सेवा है और हमारे सफाई कर्मचारी स्वच्छता का कार्य कर देश की बहुत बड़ी सेवा कर रहे हैं। बीमारियों को पनपने से रोक रहे हैं, समाज को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं। निगम अधिकारियों ने सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करते हुए सफाई के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा। जोनल प्रभारी कवि नगर एसके राय, जोनल प्रभारी विजय नगर रामबली पाल भी उपस्थित रहे तथा सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में समस्त सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, सफाई मित्रों के सम्मान के क्रम को बढ़ाते हुए अन्य जोन में भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम को जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के निवासियों का भी विशेष योगदान प्राप्त होता है।
















