अमृत महोत्सव के रंग में सरोबर हुआ नगर निगम

-बालू से बनी अद्भुत कलाकृति तथा तिरंगे की लाइट से सजा निगम मुख्यालय

गाजियाबाद। शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकारी भवनों को तिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। नगर निगम कार्यालय परिसर भी आकर्षक विद्युत रोशन से सजा दिया गया। नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम कार्यालय तिरंगे की लाइट से सजाया गया, जोकि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
नगर निगम को और अधिक सुंदर बनाने के लिए रिसेप्शन पर एक सुंदर कलाकृति बनाई गई है। जो कि स्वतंत्रता संग्राम को दर्शा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से बनाया जा रहा है। जिस पर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ प्रमुख चौराहों को भी तिरंगे लाइट से सजाया गया है। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सुंदर मनमोहक तिरंगे की लाइट लगाई गई है। इसी के साथ प्रमुख रास्तों पर भी साइड में तिरंगे की लाइट से सजाया गया है। मुख्य कार्यालय के साथ-साथ नगर निगम के जोनल ऑफिस को भी तिरंगे की लाइट से सजाया गया है।

सैंड आर्ट हर घर तिरंगा ने मोहा सबका मन
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ शहर में धूमधाम से मनाए जाने के लिए नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारी अलग-अलग दायित्व निभा रहे हैं। इसी क्रम में निर्माण विभाग की देखरेख में नगर निगम मुख्यालय पर सैंड आर्ट का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें बालू से एक सुंदर कलाकृति बनाई गई है। जिस पर हर घर तिरंगा और आजादी का अमृत महोत्सव दर्शाया गया है। जो कि आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है।

नगर निगम आए हुए आगंतुकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा उक्त कलाकृति की की जा रही है। मेयर और नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी विभाग अपने अपने दायित्व को पूरी लगन से निभा रहे है। चाहे बात जलकल विभाग की हो या फिर स्वास्थ्य विभाग की सभी अपने अपने कार्य को एक उल्लास के साथ कर रहे हैं। जो कि देखने को बनता है। इसी प्रकार प्रकाश तथा निर्माण विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग भी मुख्य चौराहों पर सौंदर्य करण में सहयोग कर भूमिका निभा रहा है। नगर निगम द्वारा उल्लास के साथ शहर में आजादी का अमृत महोत्सव का अद्भुत माहौल बनाया हुआ है।