कोरोना योद्धाओं का वैक्सीनेशन करा रहा नगर निगम

-प्रतिदिन 408 कर्मचारियों का हो रहा टीकाकरण

गाजियाबाद। कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव के लिए नगर निगम के कर्मचारी अब वैक्सीनेशन कराने में रूचि दिखा रहे हैं। कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर डयूटी करने में इन कर्मियों ने कभी कोताही नहीं बरती। इसके चलते उनके वैक्सीनेशन की जरूरत पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम में प्रतिदिन फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में 200 एवं 208 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ड्यूटी पर डटे रहे कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को नगर निगम मुख्यालय में कोरोनारोधी टीका लगाए जा रहे हैं। हालांकि नगर निगम के इस लहर में तीन कर्मचारियों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है। इन तीनों कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगा था। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कर्मचारियों के टीका लगवाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत निगम में रोजाना लगभग 200 एवं इससे अधिक कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया ला रहा है।टीका लगवाने के बाद कर्मचारियों के हौसले और मजबूत हुए हैं और वे कोरोना को हराने के लिए मैदान में डटे हैं।नगर निगम के अधिष्ठान विभाग में 395 कर्मचारियों,जलकल में 269 कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग में 1027 कर्मचारियों में कुल 1691 कर्मचारियों में 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद इनमें 12 स्वस्थ्य हो गए। जबकि तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि निगम मुख्यालय में रोजाना 200 एवं इससे अधिक कर्मचारियों को रोजाना टीका लगाए जा रहे है। पिछले आठ दिन में अब तक 1400 कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे की ज्यादातर कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकें और अगर कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ जाएं तो काम प्रभावित न हो। वहीं,कोरोना संक्रमितों के उपचार की जिम्मेदारी भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई हैं। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि नगर निगम कर्मचारियों के साथ उनके परिवार की जिम्मेदारी भी निगम द्वारा निभाई जा रही है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जिन कर्मचारियों का निधन हुआ है,नगर निगम उनके परिवार के साथ है। प्रत्येक परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। ताकि परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नगर निगम मुख्यालय में रोजाना कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाए जा रहे है। टीका लगवाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में केंद्र बनाया गया है, इसमें रोजाना टीका लगवाए जा रहे हैं।