-10 खोखे जब्त कर 5 हजार जुर्माना वसूला
गाजियाबाद। नगर निगम की टीम ने मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए 10 खोखे जब्त करते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। बुधवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह के निर्देश पर सड़क की पटरी पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने के चलते निगम के सिटी जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा,राजस्व निरीक्षक राहुल सैनी,टैक्स निरीक्षक प्रभात शर्मा एवं प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाया। सिटी जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में जेसीबी मशीन से 10 खोखे तोडऩे के बाद जब्त किए गए।बगैर अनुमति के खोखे-ठेली पटरी लगाए थे। कुछ प्रतिष्ठानों ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया था। मौके पर टीम के साथ 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।















