नगर निगम ने 100 वार्डों में आयोजित किया योग दिवस

-योग के साथ स्वच्छता के प्रति किया जागरुक, पौध रोपण

गाजियाबाद। नगर निगम के सीमा अंतर्गत आने वाले 100 वार्डों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कायक्रम आयोजित किए गए। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में पार्क या अन्य स्थान पर योग किया गया। योग के उपरांत पार्षदों द्वारा स्वच्छता के प्रति शहर निवासियों को जागरूक भी किया गया। नगर निगम के पार्कों में या आसपास उचित स्थान जहां पर योग किया जा सकता था वहां पर योग दिवस मनाने के लिए व्यवस्थाएं भी कराई गई। जिसमें चुना इत्यादि की व्यवस्था कराई गई, पार्कों में योग के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उचित सफाई व्यवस्था योग करने के लिए बैठने की व्यवस्था इत्यादि कराई गई।

मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार सभी वार्डों में योग के लिए नगर निगम की टीम उपस्थित रही। विभागीय अध्यक्षों के साथ-साथ जोनल प्रभारियों ने भी अपने पास के क्षेत्र में योग कर जन जागरूकता अभियान चलाया। कई स्थानों पर विद्यार्थियों द्वारा योग दिवस पर योग करके प्रदर्शन किया तथा उनको नगर निगम अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। नगर निगम टीम द्वारा योग के उपरांत कहीं पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तू कहीं पर माननीय पार्षदों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण गाजियाबाद योगमय रहा।

वसुंधरा जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 21 अंबेडकर पार्क, वार्ड संख्या 36 जज कॉलोनी पार्क, वार्ड संख्या 40 अंबेडकर पार्क, वार्ड संख्या 41 अंबेडकर पार्क, वार्ड संख्या 43 राधा कुंज पार्क, वार्ड संख्या 89 मदर डेरी के पास पार्क, वार्ड संख्या 97 केशव पार्क, व अन्य वार्डों में योग दिवस आयोजित किया गया। इसी प्रकार कवि नगर सिटी विजय नगर तथा मोहन नगर जोन के वार्ड में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी, जोनल प्रभारी गजेंद्र अन्य नगर निगम अधिकारियों सहित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर प्रात: 6 जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया और स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा वृक्षारोपण में सहयोग किया।