पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम का चयन

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर की एसटीपी व सेफ्टी टैंक की समस्या को समाप्त करने के लिए निरंतर भरसक प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा आवास विकास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार से वार्ता कर सर्वप्रथम गाजियाबाद नगर निगम का चयन कराया गया। नगर निकायों के सीवेज प्रबंधन हेतु कम खर्च पर प्रभावी तकनीकी अपनाते हुए सेफ्टी टैंक को एवं एसटीपी की सफाई कराए जाने के संबंध में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पायलट परियोजना का प्रारंभ गाजियाबाद नगर निगम में किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके उपरांत इस परियोजना में प्रयुक्त तकनीकी का प्रयोग गाजियाबाद में सफल होने के उपरांत पूरे देश में लागू किया जाएगा। प्रभावी तकनीकी अपनाते हुए तथा कम खर्च में सीवेज प्रबंधन आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम गाजियाबाद में किए जाने पर महापौर आशा शर्मा तथा पार्षदों द्वारा आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार का आभार जताया गया।