-
अवैध विज्ञापन पर निगम की जारी है कार्यवाही, सिटी जोन अंतर्गत चला अभियान
गाजियाबाद। शहर में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, फ्लेक्स या कॉमर्शियल विज्ञापन लिखकर सरकारी प्रॉपर्टी को गंदा करने वालों पर नगर निगम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जो शहर की सुंदरता को लंबे समय से बिगाड़ रहे है। इसके साथ ही निगम प्रशासन ने शहर में लगे अवैध कॉमर्शियल विज्ञापनों पर भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। नगर निगम द्वारा लगातार अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन कार्रवाई के कुछ दिन बाद फिर से प्राइवेट कंपनियां सड़कों पर अपना प्रचार करने के लिए बिना सोचे-समझे अवैध होर्डिंग एवं पम्पलेट चस्पा कर देती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक बार फिर नगर निगम ने शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की। नगर निगम सीमा अंतर्गत लगे हुए अवैध होर्डिंग, बैनर को हटाने के लिए लगातार निगम का अभियान जारी है। जिसमें रोस्टर के क्रम में कार्यवाही को तेज करने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टीम को निर्देश दिए गए।
पांचो जोन अंतर्गत अवैध विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाए। प्रभारी विज्ञापन पल्लवी सिंह ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के पांचो जोन में अभियान को तेज किया गया है। जिसमें सिटी जोन अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन व अन्य क्षेत्रों में अवैध विज्ञापन हटाने की कार्यवाही करते हुए होर्डिंग व बैनर हटाए गए। मौके पर प्रवर्तन दल टीम भी उपस्थित। शहर में जहां भी अवैध विज्ञापन हो रहा है, सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और अवैध विज्ञापन पर रोक लगाने की निरंतर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नगर निगम रोस्टर के क्रम में सभी जोन अंतर्गत अवैध विज्ञापन पर रोक लगा रहा है। वही नगर आयुक्त द्वारा भी अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग बैनर पर प्रचार न करने की अपील व्यापारियों से की गई है। समस्त जोनल प्रभारी को भी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध विज्ञापन पर रोक लगाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान में भी सहयोग के लिए निर्देशित किया गया।

















