कांवड़ियों की सेवा के लिए नगर निगम का कांवड़ शिविर शुरू

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा कांवडिय़ों की सेवा के लिए जीटी रोड स्थित साईं उपवन में गुरूवार को कांवड़ शिविर का शुभारंभ कर दिया। महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में साईं महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद कांवडिय़ों के पांव पखारते हुए कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि कांवडिय़ों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर में विश्राम स्थल,भोजन,स्नान आदि की व्यवस्था कराई गई है।

कांवड़ शिविर उद्घाटन करने के बाद साईं उपवन में सभी व्यवस्थाओं से शिविर लगाया गया।साईं महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का भोग लगाया गया। इसके साथ ही शंकर भगवान शिवलिंग पर सभी पार्षदों एवं निगम अधिकारियों ने जलाभिषेक किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। उन्होंने शिव भक्तों एवं शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। शहर में आने वाले शिव भक्तों के लिए नगर निगम के अधिकारियों व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्साह को देखकर महापौर ने शंकर भगवान का जयघोष किया।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने साईं उपवन में शुरू किए गए कांवड़ शिविर में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महापौर एवं नगर आयुक्त,पार्षदों और निगम अधिकारियों ने कांवडिय़ों को भोजन की थाली परोस कर भंडारे का शुभारंभ किया।श्रद्धालुओं ने नगर निगम का आभार प्रकट किया। नगर निगम द्वारा शिव भक्तों के लिए यह शिविर लगाया हैं। लोगों से अपील की गई कि किसी प्रकार भी प्लास्टिक का इस्तेमाल शिविर में न किया जाए। शिविर में कांवडिय़ों के लिए बड़े पंखे कूलर लगाए गए है। वहीं,तख्त की व्यवस्था,शौचालय,लाइट आदि व्यवस्था की गई है।