बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष का घेराव

मोदीनगर मेंं बंदरों का आतंक, दर्जनों लोगों को किया घायल

मोदीनगर। नगर की कृष्णानगर व सुभाष विहार कॉलोनी सहित करीब आधा दर्जन कालोनियों में पिछले कई दिनों खूंखार बंदरों द्वारा हमला कर दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर सोमवार को उक्त कॉलोनियों के लोगों ने पालिकाध्यक्ष के आवास पर जाकर उनका घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बंदरों को पकडऩे का काम जल्द शुरू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि नगर की कृष्णानगर व सुभाष विहार कॉलोनी सहित करीब आधा दर्जन कालोनियों में खूंखार बंदरों ने आंतक मचा रखा है। तीन दिन के अंदर ही बंदरों के झूंड ने तीस से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। कई लोगों को गंभीर हालात में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलोनी के लोगों पर बंदरों का आंतक इस कदर हावी है कि अब वह अकेले अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। बच्चों व महिलाओं ने तो घर से निकलना ही बंद कर दिया और घरों की छत पर भी नहीं जा रही है। कॉलोनी निवासी विकास त्यागी ने बताया कि कई बार पालिका परिषद व वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया ,लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस बात से नाराज होकर देानों कॉलोनी के लोग सोमवार को पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों ने पालिकाघ्यक्ष अशोक माहेश्वरी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बंदरों को पकडऩे का काम शुरू नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी व सभासद आशीष त्यागी ने जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय से बात कर लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा त्यागी ने भी बंदरों को पकडऩे की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन गाजियाबाद जाकर एडीएमएलए कमलेश कुमा को दिया। इस दौरान उनके साथ अशोक चौहान ,नीटू चौधरी ,विजय त्यगाी ,गरिमा रावत,सुषमा चौधरी ,आशीष राजपुत ,आदित्य शर्मा ,सनी चौधरी व पारुल झा सहित अनके लोग मौजूद थे।