लोनी को स्मार्ट सिटी बनाना मेरा लक्ष्य: नंद किशोर गुर्जर

-2 करोड़ की लागत से गलियों का विधायक ने किया शिलान्यास
-विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के दम पर 2022 में बनेगी भाजपा सरकार

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को लोनी नगरपालिका की आधा दर्जन गलियों का विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। 2 करोड़ की लागत से विधायक ने वार्ड नम्बर 38, 28, 41 और इलायचीपुर में मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक लोनी को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि लोनी को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित विधानसभा बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वार्ड मम्बर 38 के डी ब्लॉक, एसएलएफ के एकता सोसाइटी, डीएलएफ कमर्शियल काम्प्लेक्स, डीएलएफ रंजीत विहार, डीएलएफ ई ब्लॉक, डीएलएफ ए ब्लॉक, इलायचीपुर नसीब विहार समेत आधा दर्जन से अधिक गलियों का लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

बदहाल लोनी अब खुशहाल की ओर अग्रसर
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि जब 2017 में लोनी की हमें जिम्मेदारी मिली थी। तब लोनी विकास के मामलें में जीरो था। नगरपालिका से लेकर देहात तक मूलभूत सुविधाएं नगण्य थी। सड़कों के नाम पर गड्ढे-गारा और खराब कानून व्यवस्था लोनी की पहचान थी। लोनी विधानसभा में प्रदेश, केंद्र और निधि से 6100 करोड़ से अधिक के कार्य पूर्ण हुए है और कुछ प्रगति पर है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हमने आपके दिए गए आशीर्वाद के बलबूते अभूतपूर्व सुधार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था हमने इसकी लड़ाई लड़ी और आज 2 डिग्री कॉलेज है। जिसमें 1 निर्माणाधीन और एक संचालित है। एक आईटीआई संपन्न है। स्कूलों के आधारभूत ढांचों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी सुधार आया है।

प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
विधायक ने संगम विहार में आयोजित किसान मोर्चा परिचय और इंदिरापुरी में आयोजित अनुसूचित मोर्चा मण्डल परिचय सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्बोधन में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों में किसान, पिछड़ा, शोषित वर्ग है जिसके घरो तक विकास नहीं पहुंचा था आज बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे है। पिछड़ा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य भाजपा ने किया है। किसानों की दिन रात चिंता की है। विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के बलबूते प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत 350 से अधिक सीट पर विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद वैशाली, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा, महामंत्री प्रदीप गहलोत, बलराम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त ठाकुर, सभासद विजय भाटी, पं प्रवेश दत्त भारद्वाज, पं तनु शर्मा महनवा, पं सतीश शर्मा, मुकेश सोलंकी, प्रवासी विकास मंच अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, सभासद पति सुरेंद्र बैसोया आदि उपस्थित रहें।