पार्षदों व नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं उठाई
बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश
गाजियाबाद। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कविनगर जोन में जन-सुनवाई की। इस दौरान पार्षदों व नागरिकों ने समस्याएं रखीं। नगरायुक्त ने संबंधित समस्याओं का जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कविनगर जोन कार्यालय में जन-सुनवाई की। वहां आए पार्षदों व नागरिकों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। फ्री होल्ड कॉलोनियों में भी हाउस टैक्स लगाने तथा कॉल सेंटर के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। 
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता को हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं,नगर आयुक्त के समक्ष सबसे ज्यादा हाउस टैक्स की शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई। नगरायुक्त ने बताया कि कविनगर में जन सुनवाई के दौरान लाइट और निर्माण कार्य से संबंधित जो समस्याएं थी। उनकी अटरेंडम फोन कॉल के जरिए जांच की गई जो जिनमें मिली जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ ने बताया कि काम हो गया है और संतोष व्यक्त किया। जबकि कई ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि असंतोष जो लोग ठहरा रहे हैं, उनमें ज्यादातर लोगों की आपसी रंजिश का विवाद है। जिस कारण वह संतोष वक्त नहीं कर रहे हैं। वहीं, नगरायुक्त के समक्ष सबसे ज्यादा हाउस टैक्स की शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई।
नगरायुक्त के समक्ष जोनल कार्यालय में करीब 25 शिकायत दर्ज हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 15 शिकायत हाउस टैक्स के बिलों और भुगतान से संबंधित थी। इनमें से कई शिकायतों का नगरायुक्त ने मौके पर निस्तारण किया। इससे पूर्व नगरायुक्त ने जोनल कार्यालय में टैक्स अनुभाग का निरीक्षण किया। कैश काउंटर का निरीक्षण कर जोनल प्रभारी के साथ हाउस टैक्स के बकाएदारों और रिकवरी को लेकर समीक्षा की। नगरायुक्त ने जोनल प्रभारी को निर्देश दिए कि हाउस टैक्स की रिकवरी शत-प्रतिशत करें। हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसकर वसूली कराए। मोैके पर कई लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया। म्युनिसिपल कमिश्रर के समक्ष पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं रखी। पार्षदों ने फ्री होल्ड कॉलोनियों में हाउस टैक्स लगाने की मांग की। वहीं, कॉल सेंटर के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर भी नगरायुक्त ने अपर नगर आयुक्त एवं जोनल प्रभारी से जानकारी ली। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव एवं जोनल प्रभारी हरिकृष्ण गुप्ता, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा के अलावा पार्षद अमित डबास, कपिल वशिष्ठ, हिमांशु मित्तल, राजकुमार पप्पू आदि मौजूद रहे। बता दें कि म्युनिसिपल कमिश्रर ने इससे पूर्व जन चौपाल का आयोजन कर मेयर के साथ लोगों की वार्ड क्षेत्र में समस्याएं सुनने के बाद उनका मौके पर निस्तारण कराया था।
















