सोमवार की शाम भोले बाबा के नाम

-भोले की फौज 1008 द्वारा शिव वन्दना का होगा आयोजन

गाजियाबाद। भोले की फौज 1008 संस्था द्वारा मंगलवार को घंटाघर रामलीला मैदान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक सौरभ जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोले की फौज 1008 संस्था द्वारा 22 मार्च को भगवान भोले नाथ का शिव वंदना कार्यक्रम एक शाम भोले के नाम घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। संस्था के संस्थापक सुभाष छाबड़ा एवं अध्यक्ष विजय कक्कड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि 22 मार्च को श्री शिव वंदना कार्यक्रम में बाबा का गुणगान टी-सीरीज के विश्व प्रसिद्ध मशहूर गायक प्रेम मेहरा व सूफी गायिका पूजा भूमि द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। बाबा का सुंदर श्रृंगार महाकाल स्वरूप दूधेश्वर बाबा का श्रृंगार दूधेश्वर नाथ श्रृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल की टीम द्वारा किया जाएगा। बाबा को 56 व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा। वरिष्ठ महामंत्री राकेश बवेजा, राजू छाबड़ा ने बताया कि बाबा की अघोरी झांकी हीरू अघोरी ग्रुप व मां काली की झांकी स्वीटी काली के द्वारा नृत्य नाटिका कार्यक्रम किया जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए कोरोना के नियमों का पालन किया जाएगा। 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी भक्तों के हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे। इस दौरान पंडित महेश चंद वशिष्ट, सुनील कक्कड़, राहुल तंवर, सागर शर्मा, जितेंद्र चावला, सोनू, यश कक्कड़, राहुल चौधरी, सुनील चाचा, वीरो बाबा, राकेश रहेजा, नरेश खन्ना एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।