लोनी से नंदकिशोर गुर्जर आगे, दसवीं राउंड के बाद भी मदन भैया से आगे

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में विधान सभा की सभी 5 सीट पर मतगणना प्रक्रिया जारी है। अब तक की गणना में गाजियाबाद सदर, साहिबाबाद और मोदीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मुरादनगर सीट पर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी आगे हैं। लोनी सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड के बाद लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर लगभग 2000 मतों से आगे चल रहे हैं। मुरादनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ने पीछे छोड़ रखा है।गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, मोदीनगर से डॉ. मंजू सिवाच आगे चल रही हैं। पहले राउंड में डॉ. सिवाच ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुदेश शर्मा पर 300 वोट की बढ़त बनाई है। डॉ. सिवाच को 3941 और सुदेश शर्मा को 3679 मत मिले हैं। पहले राउंड में लोनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को पीछे छोड़ दिया था। पहले राउंड में नंदकिशोर गुर्जर को 4644 और मदन भैया को 2230 वोट मिले। दसवें राउंड तक नंदकिशोर गुर्जर आगे चल रहे हैं। उधर, मुरादनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पीछे छोड़ रखा है।मुरादनगर सीट पर दूसरे राउंड के बाद मुन्नी ने अजीत पाल पर 2 हजार वोट से बढ़त बना रखी हैं। उधर, 4 राउंड के बाद लोनी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर लगभग 6700 वोटों से आगे चल रहे थे। चौथे राउंड तक नंदकिशोर गुर्जर को कुल 15615 मत मिले हैं। इसके अलावा सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या को 8949, बसपा प्रत्याशी आकिल को 3709, आप प्रत्याशी सचिन कुमार शर्मा को 537 और निर्दलीय उम्मीदवार रंजीत धामा को 1169 मत मिल चुके हैं। दसवें राउंड के बाद लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर आगे चल रहे हैं।