-लीन स्कीम के तहत आईआईए सदस्यों को मिलेगी 5 प्रतिशत ओर अतिरिक्त सब्सिडी
-आईआईए ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
-लीन स्कीम के अन्तर्गत आईआईए की 7 औद्योगिक इकाइयों ने कराया पंजीकरण
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित होटल फार्च्यून इन में मंगलवार को ताकि आईआईए के माध्यम से एमएसएमई प्रतिस्पर्धी लीन योजना (एमसीएलएस) के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया जा सके। एमएसएमई को तीन अलग-अलग स्तरों- बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस्ड पर लीन टूल्स और तकनीकों के कार्यान्वयन के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। 18 महीने चलने वाली इस स्कीम पर होने वाले खर्च का 90 प्रतिशत तक भारत सरकार सब्सिडी के रूप में उद्योगों को प्रदान करेगी, जबकि एमओयू के तहत आईआईए सदस्यों को 5 प्रतिशत सब्सिडी और अतिरिक्त दी जाएगी, अर्थात 95 प्रतिशत की सब्सिडी आईआईए सदस्यों को मिलेगी।
आईआईए सदस्यों को मात्र 5 प्रतिशत ही भुगतान देना होगा। एमएसएमई की 4-10 इकाइयां मिलकर एक क्लस्टर बनाकर भी इसका लाभ ले सकेंगी। इस स्कीम का फायदा लेने से पहले उद्यम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। लीन के पाँच सिद्धांतों में मूल्य की पहचान करना, मूल्य प्रवाह का मानचित्रण करना, प्रवाह बनाना, एक पुल सिस्टम स्थापित करना और निरंतर सुधार के लिए प्रयास करना शामिल है। कुल मिलाकर, एमसीएलएस योजना का उद्देश्य लीन विनिर्माण प्रथाओं को अपनाकर वैश्विक बाजार में उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी बनाकर देश में एमएसएमई की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है। उक्त के उपरान्त गाजियाबाद की 7 औद्योगिक इकाईयों ने उक्त योजना में अपना पंजीकरण कराया। लीन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राकेश अनेजा, डिवीजनल चेयरमैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आईआईए द्वारा शासन व प्रशासन की मंशा के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान का आरम्भ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव जेपी कौशिक, सीईसी सदस्य एस.के. शर्मा, डिवीजनल चेयरमैन राकेश अनेजा, चैप्टर चेयरमैन संजय अग्रवाल, सचिव हर्ष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग के अलावा प्रदीप गुप्ता, शशांक शेखर गुप्ता, अमित नागलिया, यश जुनेजा, संदीप गुप्ता, साकेत अग्रवाल, मोदीनगर चैप्टर से डॉ मुकेश गर्ग, राज ढिंगरा, एम.के. महेश्वरी, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इण्डिया की ओर से डॉ आराधना चोपड़ा, अनुराग रस्तोगी, अंकुर मलिक, नितिन यादव, साकेत कुमार, सागर त्रिपाठी व आईआईए दिल्ली ऑफिस से डिप्टी डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।


















