उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे

-केडीबी स्कूल के छात्रों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिता में भाग

गाजियाबाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को ‘नेशनल स्पोट्र्स डेÓ के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है। इसी दिशा में कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रयासरत हैं। रविवार की सुबह के साथ विद्यार्थियों ने वर्चुअल गतिविधियों जिसमें कक्षा छठी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने वर्चुअल दौड़, रस्सी कूदना, पद यात्रा, शारीरिक व्यायाम, प्राणायाम आदि क्रियाओं को किया तथा ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्रों नें वर्चुअल प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर सर्वांगीण विकास की ओर एक और कदम बढ़ाया। कार्यक्रम में सभी ने शत-प्रतिशत भाग लेकर यह प्रमाणित कर दिया कि, आज का युवा वर्ग विशेष रूप से केडबी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपने शारीरिक व मानसिक विकास के प्रति पूर्णरुपेण सजग हैं। मात्र ईश्वर ही पूर्ण है और मनुष्य पूर्णता की ओर अग्रसर है, उसमें जो कुछ अपूर्णता है, उस रिक्तता को भरने के लिए वह सदैव प्रयत्न्न करता रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता राणा, उप-प्रधानाचार्या नम्रता दूबे, समस्त को-ओर्डिनटेर्स नें सभी वर्चुअल गतिविधियों मे भाग लिया और विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनें।