नवनियुक्त एसपी सिटी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दी बधार्ई

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को नवनियुक्त एसपी सिटी निपुण अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर बधाई दी। इस दौरान व्यापारियों ने एसपी सिटी से कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सहयोग की पेशकश की तथा राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद ने संदीप चौधरी के प्रतिष्ठान सदरपुर गाजियाबाद में देशहित में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, संदीप चौधरी, बालकिशन गुप्ता, प्रवीण बत्रा, लवी गर्ग, राजेश वर्मा, रमेश चंद गुप्ता, अनिल शर्मा, तरुण, वीरेंद्र कंडेरे उपस्थित रहे। वहीं दुसरी ओर व्यास पीठ कथावाचक श्रद्धेय नवनीत प्रिय दास महाराज ने पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम विशाल राघव अरविंद भारद्वाज दीपक कटारिया शैलेन्द्र हरीश वर्मा के साथ पुस्तक सोच से परे जीवन भेंट कर स्वागत किया व इस सारगर्भित पुस्तक का वितरण जिला कारागार डासना में एसपी सिटी गाजियाबाद के हाथों से कराने का आग्रह किया।