राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने की सुशील पहलवान से अवार्ड वापसी की मांग

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक भारतीय ने सागर पहलवान की हत्या में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान की करतूत की कठोर शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि सुशील पहलवान को वर्तमान स्थितियों में गुस्सा दिखाना चाहिए था, ना कि किसी की हत्या करने पर। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। सुशील पहलवान को स्वयं को पहले कानून के हवाले करना चाहिए था। अशोक भारतीय ने दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बेजल से सुशील से राजीव गांधी खेल रत्न अर्जुन अवार्ड पदम श्री की उपाधि को राष्ट्रपति से वापस कराने की संस्तुति भेजने तथा दिल्ली सरकार से सुशील को नौकरी से निलंबित करने की मांग की है, जिससे समाज में अच्छा संदेश जा सके व मृतक आत्मा को शांति मिल सके।