समर्पण निधि अभियान में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भेंट की 21 हजार रूपए की धनराशि

गाजियाबाद। भव्य राम मंदिर निर्माण में सबकी भागीदारी हो सके, इसी को लेकर चल रहे महा अभियान के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शास्त्री नगर कार्यालय में क्षेत्रीय संघ अधिकारी आनंद व विभाग प्रचारक वतन को बाल योगी व्यास जी द्वारा 21 हजार रूपए की धनराशि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंडि़त अशोक भारतीय, क्षेत्रीय महामंत्री हिमांशु शर्मा, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन विजय गौड़, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शत्रुघन सिंह, योगेंद्र शर्मा, मदन पाल शर्मा की मौजूदगी में भेंट की गई। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा ने कहा वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं क्योंकि सदियों से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संघर्ष के उपरांत हमारी पीढ़ी को यह शुभ अवसर मिला है। 500 वर्षों के संघर्ष और कई पीढिय़ों के शहादत के बाद हम लोगों के समय में श्री राम जन्मभूमि पर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होते देख रहे हैं। पूर्व सचिव बार एसोसिएशन विजय गौड़ ने कहा सांस्कृतिक विरासत कमजोर होने पर बौद्धिक और आध्यात्मिक के साथ आत्मिक दृष्टि भी कमजोर हो जाती हैं। राम एक ऐसे महापुरुष थे जिनका संपूर्ण जीवन साहस और धैर्य से भरा है। उनसे हमें शिक्षा लेनी चाहिए।
पंडि़त अशोक भारतीय ने बताया कि वेदों से उपनिषद उपनिषद से पुराण और भगवान श्री राम संपूर्ण मानवता के उद्धारक थे। राम संपूर्ण जगत के है जो उदहारण श्री राम ने सबरी के झूठे बेर खाकर दिया था आज वही सभी वर्ग के रामभक्तो द्वारा निर्माण निधि समर्पण से राम मंदिर निर्माण से होगा।