नेहरू वर्ल्ड स्कूल को यूनिवर्सिटी से मिली प्रशिक्षण मान्यता

-5 शिक्षकों के पहले समूह ने किया सफतलापूर्वक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र हासिल, 812 साल पुराने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षण पर किए गए शोध को सीखने का अवसर मिला।

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मान्यता मिलने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्राइमरी विंग की हेड पूनम गैरोला ने सफलतापूर्वक कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इससे स्कूल के शिक्षकों को व्यवसायिक शिक्षा के विकास के लिए कैम्ब्रिज प्रोफेशनल डेवलपमेंट क्वालिफिकेशन का कोर्स भी कराता हैं। इसके लिए तीन महीने के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए प्राइमरी विंग की हेड पूनम गैरोला को बतौर प्रोग्राम लीडर के रूप से प्रशिक्षण देने के लिए अधिकृत किया है।
कैम्ब्रिज प्रोफेशनल डेवलपमेंट क्वालिफिकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम वैयक्तिक स्कूल पर आधारित व्यवसायिक विकास,गुणवत्ता में सुधार,पेशेवर सोच को बढ़ावा देने एवं अंर्तराष्ट्रीय मानक प्रदान करता है। स्कूल के हेड टीचर सुसर होम्स ने बताया कि शिक्षण और सीखने पर आधुनिक नवीनतम शोध के आधार पर कैम्ब्रिज प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन कोर्स शिक्षकों को अपनी सोच और अभ्यास को विकसित करने एवं चिंतनशील शिक्षार्थी बनने का बड़ा अवसर प्रदान करता हैं। स्कूल के हेड पूनम गैरोला के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 5 शिक्षकों के पहले समूह ने सफतलापूर्वक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र हासिल किया है। चार महीनें में 150 घंटे का प्रशिक्षण, व्यक्तिगत अध्ययन एवं सहयोगात्मक शिक्षा के संतुलन के साथ प्रमाण पत्र हासिल करने पर स्कूल की शिक्षिका सारिका कपूर, ज्योति कुमार, शामिल श्याल, निधि जैन, लीना चौधरी का हार्दिक आभार प्रकट किया।
नेहरू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक डॉ. अरूणाभ सिंह ने कहा कि कैम्ब्रिज प्रोफेशनल डेवलपमेंट क्वालिफिकेशन में प्रमाण पत्र हासिल करना स्कूल की शिक्षकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज प्रोफेशनल डेवलपमेंट क्वालिफिकेशन में प्रशिक्षण मान्यता मिलने से स्कूल के शिक्षकों को 812 साल पुराने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शिक्षण पर किए गए शोध को सीखने को अवसर मिला है। इससे शिक्षण में अपार संभावनाओं के रास्ते खुलने के साथ शिक्षकों की सोच में बदलाव आएगा।