गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल की हैड टीचर सुश्री सुसन होम्स को देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया। ग्रेट प्लेस वर्क ने मध्यम आकार के नियोक्ताओं में स्कूल की हैड टीचर सुसन होम्स को इस अवार्ड से समानित किया है। कोविड-19 आपदा के समय में स्कूल की सामान्य कार्य प्रणाली, विस्तृत योजनाओं, सतत विकास व मूल्य परकता के साथ सभी आयु वर्गो में गुणवत्ता पर कशिक्षा, अभिभावकों के साथ द्विपक्षीय संवाद, तकनीकी सहायता, खुले हृदय से स्कूल कर्मचारियों व उनके परिवारों की सहायता, विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक विकास प्रषिक्षण का आयोजन करके शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है।
लीडर शिप टीम की उनके उसके कर्मचारियों द्वारा प्रशंसा की गई कि उन्होंने काम करने के नए तरीकों को प्रभावी ढंग से अनुकूलित करने के लिए आवश्यक कौशल सीखने के लिए नियमित अवसर प्रदान किए। हैड़ टीचर सुसन होम्स ने नेहरु वल्र्ड स्कूल समुदाय के सभी सदस्यों को उनके निरंतर समर्थन और सहयोग के साथ-साथ महामारी के दौरान उनके लचीलेपन, दृढ़ संकल्प के लिए पहचाना और उनकी सराहना की। स्कूल के निदेशक डा0 अरुणाभ सिंह ने कहा, नेहरू वर्ल्ड स्कूल का सौभाग्य है कि हैड़ टीचर सुसन होम्स को इस पुरस्कार से सम्मन्नित किया गया है। जो उनके और पूरे स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। सुसन होम्स स्टाफ व छात्रों की रोल मॉडल हैं। जिससे प्रेरित होकर अन्य स्टॉफ और छात्रों को सीख मिलेगी।















