गरीबों को भोजन कराकर मनाया नववर्ष

गाजियाबाद। नववर्ष के उलक्ष्य में लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प द्वारा कविनगर लेबर चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प के पदाधिकारियों ने अपने घर से हलवा, पोहा, चाय-बिस्किट आदि बनाकर कविनगर लैबर चौक पर सौहार्द भावना से चौक पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को वितरिण किया।

सचिव लॉयन मीरा चौधरी ने बताया आज कई लोगों के द्वारा न्यू ईयर में जमकर पैसा उड़ाया जाता है। वहीं समाज का एक वर्ग जो कि गरीब है उसके पास खाने के लिए पैसे तक नहीं होते है। हमारे मन में इस बार यह विचार आया कि हम न्यू ईयर पर गरीबों को भोजन करवाए। इस दौरान अध्यक्ष लायन नीता भार्गव, लायन रूचि बिंदल, लॉयन रीना सिंह, लायन अनामिका अग्रवाल, लायन नलिनी नंदा, लॉयन अर्चना सिंह, लायन ममता, लायन सीमा चौधरी, लायन अंजू सक्सेना, लायन मेघा अग्रवाल, लायन मोनिका माथुर ने संयुक्त रूप से इस कार्य में अपना योगदान दिया।