गाजियाबाद। नगर निगम में नवनियुक्त लेखाधिकारी राजेश कुमार गौतम ने मंगलवार को चार्ज संभाला लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के विषय में मातहतों को भी बताया। लेखाधिकारी गौतम ने कहा कि शहर में विकास कार्य कराने में फंड की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश प्रदेश शासन ने पिछले सप्ताह नगर निगम के लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा के अलावा अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य नगर लेखाधिकारी एसके सिंह, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान, अवर अभियंता योगेश कुमार, पवन कुमार आदि का तबादला कर दिया था। लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा को मुरादाबाद नगर निगम में भेजा गया है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने उन्हें रिलीव कर दिया। उधर, नवनियुक्त लेखाधिकारी राजेश कुमार गौतम ने मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान लेखाधिकारी राजेश गौतम का कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
बता दें कि लेखाधिकारी राजेश कुमार गौतम वर्ष-2013 तक नगर निगम में लेखाकार के पद पर तैनात रह चुके हैं। अलीगढ़ नगर निगम में लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी के पद पर नगर निगम बरेली आदि कई नगर निगम में तैनात रह चुके हैं। अलीगढ़ से इनका तबादला नगर निगम में किया गया हैं। उधर, जीडीए के नवनियुक्त फाइनेंस कंट्रोलर अशोक कुमार वाजपेयी ने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
















