नवनियुक्त केंद्रीय उप-महासचिव रामनारायण को संगठन ने दी बधाई
गाजियाबाद। उप्र राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित सीपीएफ ट्रस्टी सदस्य चंद्रभूषण उपाध्याय का शुक्रवार को पहली बार गाजियाबाद आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। पीवीवीएनएल गेस्ट हाउस में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपाध्याय का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सीपीएफ ट्रस्टी चंद्र भूषण उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि सभी का जो सीपीएफ है, उसकी पावती रसीद बहुत जल्द उपलब्ध कराई जाएगी तथा किसी भी संगठन की कोई भी समस्या सीपीएफ से संबंधित है, वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है तथा उनका समाधान अतिशीघ्र होगा। उन्होंने बताया कि रामनारायण उपाध्याय को संगठन में केंद्रीय उप-महासचिव नियुक्त किया गया है। रामनारायण उपाध्याय को संगठन में केंद्रीय उप-महासचिव नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर अवधेश कुमार, सह-संयोजक अवर अभियंता अनिल चौरसिया, पश्चिमांचल महासचिव अभिमन्यु, अरुण नागर, लकी झा, नोएडा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, विद्युत मजदूर पंचायत से शेर सिंह त्यागी, दिलनवाज व आलोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।















